- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का महिला कांग्रेस ने किया जमकर विरोध

भोपाल। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रविवार को भोपाल आगमन पर जहां भाजपा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया वहीं दूसरी और महिला कांग्रेस ने उन्हें मंहगाई की देवी बताते हुए उनका जमकर विरोध करते हुए नारेबाजी की। पीसीसी के सामने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में किये गये विरोध पर्दशन के दौरान बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद थी। 

भोपाल पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भारी विरोध, सिलेंडर के साथ महिलाओं  ने किया प्रदर्शन- Hum Samvet

काली पट्टी बांधकर प्रर्दिशन कर रही संगठन की सदस्यो के हाथो में स्मृति ईरानी वापस जाओ जैसै नारो और गैस सिलेंडर के फोटो वाली तख्तिया थी। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महंगाई की देवी है, जिन्हें केवल घर में बैठकर पूजा जा सकता है, उन्हें बाहर निकालना चाहिये।

भोपाल पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भारी विरोध, सिलेंडर के साथ महिलाओं  ने किया प्रदर्शन- Hum Samvet

 पहले थोड़ी सी भी कीमतें बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री सड़क पर उतर कर महंगाई को डायन बताती थी, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद महंगाई चरम पर है, और महिलाओं को किचन चलाना भारी पड़ रहा है, लेकिन अब वह चुप्पी साधी हुई हैं और महंगाई को लेकर एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार आने से पहले जनता को गुमराह करते हुए भाजपा सरकार महंगाई कम करने युवाओं को रोजगार देने जैसे लुभावने वादे करती है, लेकिन सरकार बनते ही सब भूल जाती हैं। संतोष कसाना ने कहा कि हम ऐसी महिला या मंत्रियो को मध्यप्रदेश में नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए हम उनका विरोध कर रहे हैं

भोपाल पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भारी विरोध, सिलेंडर के साथ महिलाओं  ने किया प्रदर्शन- Hum Samvet

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post