- टमाटर के बाद दिल्ली में अब सस्ता प्याज बेचेगी सरकार

 

नई दिल्ली ।  टमाटर की कीमतों में उछाल के बाद अब प्याज की कीमतों में भारी उछाल आ रहा है। इसी को देखते हुए सहकारी एनसीसीएफ उपभोक्ताओं को महंगी कीमतों से राहत देने के लिए दिल्ली में 25 रुपये किलो की रियायती दर पर  सरकारी बफर स्टॉक से प्याज की खुदरा ब्रिकी शुरू करेगा। शुरुआत में हम दिल्ली में बफर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे। हम अपने मोबाइल वैन और दो खुदरा दुकानों के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगभग 10 मोबाइल वैन भेजी जाएंगी और धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
ये भी जानिए...................
Onion Price टमाटर के बाद दिल्ली में अब सस्ता प्याज बेचेगी सरकार आज से शुरू  होगी बिक्री - ncr Onion Price Government will now sell subsidized onions in  Delhi after tomatoes sales
 उन्होंने कहा कि एनसीसीएफ राष्ट्रीय राजधानी में नेहरू प्लेस और ओखला में स्थित अपने दो खुदरा दुकानों के माध्यम से भी प्याज बेचेगा। सरकार ने बाजार में हस्तक्षेप के लिए दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और असम की पहचान की है। इन पांच राज्यों में थोक और खुदरा दोनों बाजारों में बफर प्याज का निपटान करके उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। थोक बाजारों में बफर प्याज मंडी दर पर बेचा जा रहा है, जबकि खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुदरा बिक्री सोमवार से शुरू होगी, जबकि अन्य चार राज्यों में यह दो दिन बाद शुरू होगी।
टमाटर के बाद अब सस्‍ता प्‍याज बेचेगी सरकार! दिल्‍ली में आज से शुरुआत, जानिए  आपको कैसे मिलेगा

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post