- एक ही दिन में, 1 ही वंदे मातरम ट्रेन का दो बार एक्सीडेंट
byBejod Ratna-
0
भोपाल। भोपाल से चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का, सोमवार को निजामुद्दीन जाते समय और निजामुद्दीन से आते समय एक्सीडेंट हुआ। एक ही दिन में दो बार एक्सीडेंट होना आश्चर्यजनक है। वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को सुबह निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। दतिया- सोनागिर के बीच में ट्रेन की चपेट में एक गाय आ गई।
इससे ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण लगभग 22 मिनट तक झांसी निजामुद्दीन के बीच का रेल यातायात प्रभावित हुआ। घटना सुबह 9 बजकर 36 मिनिट की बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद गाय को बाहर निकाला गया। सामने का लोकोहुड तार से बांधकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
निजामुद्दीन से भोपाल आते समय सोमवार की शाम 5:25 पर यही ट्रेन सिकरौदा-मुरैना के बीच जानवर से टकरा गई। लगभग 4 मिनट तक यह ट्रेन एक्सीडेंट स्थल पर खड़ी रही। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने इस ट्रेन को ग्वालियर के लिए रवाना किया। इस ट्रेक में आए दिन जानवर, ट्रेन एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का धौलपुर से झांसी के बीच कई बार जानवरों के टकराने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।