भोपाल । राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट इन दिनों धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं। राज्यसभा के सांसद विवेक तंखा के साथ वह जबलपुर पहुंचे। जबलपुर से मैहर जाकर उन्होंने मां शारदा देवी के दर्शन किए। रात्रि विश्राम सतना में किया। उसके बाद वह सिंहपुर क्षेत्र के नकटी गांव स्थित मां दुर्गा के मंदिर में पूजा अर्चना की।
वहां की दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद, वह नागौद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर गेरुआ सरकार के पास पहुंचे। वहां पर हनुमान जी की आरती कर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले मे स्थित कालिंजर किले मैं स्थापित प्राचीन नीलकंठ महादेव की पूजा अर्चना की। उसके बाद वह दिल्ली वापस लौट गए।
सचिन पायलट की यह धार्मिक यात्रा कई मायनों से चर्चा में आ गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं। कुछ माह पश्चात राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस धार्मिक यात्रा से वह जो ऊर्जा एकत्रित कर रहे हैं। उसके बाद वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। सचिन पायलट की मध्य प्रदेश की धार्मिक यात्रा में, सांसद विवेक तंखा की मौजूदगी, उनके राजनीतिक रिश्तो और समझ को भी उजागर करती है।