- 38 करोड़ की लगी है लॉटरी, जीतने वाले का कोई पता नहीं, पूरे ब्रिटेन में विजेता की हो रही तलाश
byBejod Ratna-
0
लंदन। ब्रिटेन की सरकार एक ऐसे शख्स की तलाश कर रही है, जिसे 38 करोड़ की लॉटरी तो लगी है, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं है। जानकारी के अनुसार यह ऐसी लॉटरी है, जिसमें उसे अगले 30 साल तक हर महीने 10,000 पाउंड रुपये मिलने वाले है। यह शख्स 3.6 मिलियन पाउंड (38 करोड़ रुपए) का लॉटरी जीत चुका है और उसे इस बात की भनक भी नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सेट फॉर लाइफ के खिलाड़ियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने टिकटों की जांच करें क्योंकि एक खिलाड़ी अनजाने में जीवन बदलने वाली राशि हासिल कर बैठा है। लॉटरी का टिकट लिंकनशायर के साउथ हॉलैंड जिले में खरीदा गया था और इस विजेता के पास अपने पुरस्कार का दावा करने के लिए 2 दिसंबर तक का समय है। हालांकि 5 जून को लकी ड्रा में 2, 5, 21, 34 और 35 का लाइफ बॉल, 6 के साथ मिलान किया गया था।
इस सूचना के माध्यम से कंपनी उन लोगों को मौका दे रही है जिन्हें लगता है कि ये उनका टिकट का नंबर है, वे 30 दिन के अंदर आकर लिखित दे सकते हैं। राष्ट्रीय लॉटरी में विजेताओं के वरिष्ठ सलाहकार एंडी कार्टर ने मीडिया को बताया कि, ‘हम उस मिस्ट्री मैन की तलाश में हैं जिनके पास जीवन बदलने वाला इतने बड़े लॉटरी का टिकट है।
उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार वास्तव में किसी का जीवन बदल सकता है। विजेता अगले ३० सालों तक यानि कि 360 महीनों तक महीने के 10,000 पाउंड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सभी लोगों से अपील की है कि हम इस क्षेत्र में टिकट खरीदने वाले सभी लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने पुराने सेट फ़ॉर लाइफ़ टिकटों की फिर से जाँच करें। इसका सबसे आसान तरीका है राष्ट्रीय लॉटरी ऐप में अपना डिटेल्स डाल कर टिकट नंबर प्राप्त कर सकते हैं, ये यहीं कहीं छुपा हुआ होगा।