- Bahraich: शादी की पहली रात मनाने कमरे में गया नवविवाहित जोड़ा, सुबह सेज पर मिली दोनों की लाश
byBejod Ratna-
0
बहराइच। बहराइच जनपद में सुहागरात को नव दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी का शव परिवार वालों ने कमरे से बरामद किया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नव दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद बहराइच में कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोड़हिया नंबर 4 के रहने वाले सुंदर यादव के पुत्र प्रताप यादव की शादी 30 मई को गोड़हिया नंबर 3 के रहने वाली पुष्पा से हुई थी। दोनों की बारात 31 को घर वापस पहुंची। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन भगवान को कुछ अलग की मंजूर था। प्रताप यादव शादी के बाद अपनी पहली रात बिताने के लिए 31 मई को अपने कमरे में गए, लेकिन वो वापस नहीं उठे। परिजनों ने बताया कि शादी की पहली रात सुहागरात होती है,
जिसके लिए प्रताप अपनी पत्नी के साथ कमरे में गए थे। लेकिन जब 1 जून को सुबह नहीं उठे तो परिवार वालों ने उनको जगाने की कोशिश की। काफी कोशिश के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने खिड़की से देखा तो दोनों बेड पर लेटे हुए थे और हिलडुल नहीं रहे थे।परिवार वालों ने खिड़की से कूदकर जब दरवाजा खोला और देखा प्रताप और उनकी पत्नी पुष्पा मृत अवस्था में पड़े हैं। दोनों को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
इस घटना से परिवार वाले भी सहमे हुए हैं। शादी के अलावा किसी को कुछ पता ही नहीं है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी की बात कह रही है। एसपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह पता चलेगी।