- महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करेगी कांग्रेस
byBejod Ratna-
0
आज प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़ी की जानकारी देंगे कांग्रेस नेता
भोपाल। उज्जैन के महाकाल लोक में पांच दिन पहले तेज हवाओं से सप्त ऋषियों की मूर्तियां टूटकर गिर गई। इन मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस विधायकों सहित कुल 7 सदस्यों की टीम ने एक्सपट्र्स के साथ जाकर महाकाल लोक का निरीक्षण किया।
इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया
कि मूर्तियों में घटिया चीन के मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। अब कांग्रेस इस मामले को प्रदेश भर में उठाएगी। मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को पत्र लिखकर कल यानि शनिवार 3 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाकाल लोक में हुई गडबड़ी को उठाने को कहा है।
कांग्रेस के पदाधिकारी महाकाल लोक के निर्माण में हुई गड़बडियों की जानकारी प्रेस के सामने रखेंगे। कांग्रेस के विरोध के बाद सरकार ने टूटी हुई प्रतिमाओं के स्थान पर नई मूर्तियां लगाने के आदेश दिए हैं। सीएम शिवराज ने इस संबंध में अफसरों को निर्देश दिए हैं।