- ओडिशा रेल हादसे के बाद भाजपा ने रद्द किया आज का देशभर का कार्यक्रम
byBejod Ratna-
0
अहमदाबाद| शुक्रवार की शाम उडीसा में हुई भीषण रेल दुर्घटना में अब तक 288 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं| रेल दुर्घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत भाजपा नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है| मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने रेल दुर्घटना को लेकर ट्वीट किया है|
जिसमें उन्होंने लिखा ‘उडीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत हृदयद्रावक है| दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदना शोकसंतप्त परिवारों के साथ है| दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग जल्द स्वस्थ हो ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं| इस दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होनेवाले कार्यक्रम समेत मेरे सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं|
ईश्वर रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे| ओम शांति|’ गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटील ने भी ट्वीट कर दु:ख व्यक्त किया है| पाटील ने ट्वीट में कहा ‘उडीसा के बालासोर में बीते हुई रेल दुर्घटना अत्यंत दु:खद है| इस दुर्घटना के कारण केन्द्र सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होनेवाले कार्यक्रम और भाजपा के अन्य सभी कार्यक्रमों को आज के दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है| ईश्वर शोकसंतप्त परिवारों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे ऐसी प्रार्थना करता हूं| ओम शांति|’