मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब बैग चेक-इन के दौरान एक महिला ने कहा कि बैग में बम है। इससे वहां सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट मोड पर आ गए लेकिन महिला ने बम होने की झूठी जानकारी दी। इसके बाद उक्त महिला को बैग में बम होने की बात बताना महंगा पड़ गया. सहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर बैग चेक-इन के दौरान रुचि शर्मा नाम की महिला यात्री ने कहा कि बैग में बम है. चेक-इन के दौरान बोर्डिंग पास लेते समय महिला ने यह जानकारी दी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। बम होने का पता चलते ही पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद डॉग टीम को बुलाकर बैग की जांच की गई लेकिन बैग में बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की।
यह भी जानिये ..............................

