- आदिपुरुष से पता चला , कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा : सहवाग
byBejod Ratna-
0
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म आदिपुरुष पर निशाना साधा है। सहवाग ने फिल्म पर चुटकी ली है और और मजाजिया लहजे में कहा, आदिपुरुष देखकर पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। गौरतल है कि अभिनेता प्रभास की ब्लॉकबस्टर रही बाहुबली को लेकर एक सवाल हमेशा उठता था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था।
सहवाग की इस टिप्पणी से हालाकि प्रभास के प्रशंसक नाराज हो गये। प्रभास के प्रशंसक एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, यार एक हफ्ते बाद भी कॉपी किया हुआ जोक। एक इंटरनेट यूजर ने उनकी पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, आपको देखने के बाद मुझे समझ आया कि लोग धर्म से नफरत क्यों करने लगते हैं।
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, बहुत देर हो गई आप...इतने दिन पेड ट्वीट का इंतजार किया क्या? एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, आखिर आप भी इस बात पर अटेंशन लेना चाहते हैं क्या वीरू पाजी? आपके कद को ये बिल्कुल सूट नहीं करता !