ग्वालियर: हैण्डपम्प चलाते-चलाते हम थक जाते । गहराई में पानी होने की वजह से बच्चों के लिये बमुश्किल पीने लायक पानी ही निकाल पाते। शौचालय के लिये पानी की व्यवस्था तो दूर की कौड़ी बन गई थी। पर जल जीवन मिशन ने अब हमारी आंगनबाड़ी की तस्वीर बदल दी है।
यह कहना है ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत मुरार के ग्राम सिकरौदी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रेमवती कुशवाह का । आंगनबाड़ी में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था हो जाने की खुशी को वे बड़े सधे हुए अंदाज और रोचक ढंग से बयां करती हैं। उनका कहना है कि हमारे आंगनबाड़ी के हैण्डपम्प में अब पानी खींचने की मोटर लग गई है।
यह भी जानिये ..............................
.jpg)