अयोध्या । रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित किया जाएगा, इस आशय का निर्णय ट्रस्ट की बैठक में हुआ है। जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट का न्यासी बोर्ड सप्ताह भर चलने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा।

इसी दौरान अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सप्ताह भर चलने वाला समारोह जनवरी 2024 में मकर संक्रांति से या उसके एक दिन बाद शुरू होगा। ट्रस्ट प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए एक शुभ तिथि तय करने के लिए प्रसिद्ध ज्योतिषियों से परामर्श कर रहा है।
यह भी जानिये ..............................
