- अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाना का निधन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
byBejod Ratna-
0
मुंबई। बॉलीवुड के नामी भट्ट परिवार पर फिर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सोनी राजदान के पिता और अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाना की तबीयत पिछले काफी समय से खराब थी, इसकारण वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। जिसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। सोनी राजदान ने पिता नरेंद्र नाथ राजदान के निधन की जानकारी भारी मन से साझा की है। वह 93 साल के थे।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है, जिस पर फैंस और दोस्त शोक जता रहे हैं। आलिया अपने नाना नरेंद्र नाथ के दिल के काफी करीब थी। पिछले दिनों उन्होंने नाना के तबीयत नासाज होने की वजह से एक अवॉर्ड शो के लिए विदेश जाने के अपने शेड्यूल कैंसिल कर दिया था।
आलिया और सोनी राजदान के साथ पूरे परिवार के लिए ये दुखद घड़ी है। सोनी राजदान ने पिता के निधन जानकारी देकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘डैडी’, साथ में एक दिल तोड़ने वाले इमोटिकॉन भी लगाया। सोनी राजदान ने लिखा डैडी, दादा, निंदी धरती पर हमारे देवदूत। आपको अपना कहने के लिए हम बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा, यह हम सभी में रहता है और हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा कि वास्तव में जीवित रहने का क्या मतलब है। आप जहां भी हों, आपकी उस खूबसूरत हंसी के कारण अब यह एक खुशहाल जगह है।
आलिया ने भी अपने नाना के लिए अपना पोस्ट लिखा है, मेरे ग्रैंड पा…मेरे हीरो…93 की उम्र तक गोल्फ खेला, काम किया। सबसे बेहतरीन ऑमलेट बनाते थे। अपनी बेटी के बच्चों के बच्चों के साथ खूब खेला। मुझे उनका क्रिकेट खेलना, स्केचिंग बहुत पसंद था। परिवार से बेहद प्यार करने वाले और अपनी जिदंगी से आखिरी पलों तक प्यार करने वाले मेरे प्यारे नाना जी। मेरा दिल भर गया है लेकिन खुश भी हूं, उन्होंने हमें बहुत कुछ दिया और जीना सिखाया।