सुहाग रात बनी जीवन की आखरी रात
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कैसरगंज थाने के गोड़हिया नम्बर-दो के गुल्लनपुर में शादी के जश्न में डूबे घर में मातम पसरा है। परिवार के लोगों की आंखें डबडबाईं हैं। दुख से चीख-चीख कर रो रहे हैं। जो भी सुन रहा हैरान हो जा रहा है।
दरअसल, बुधवार रात शादी के बाद विदा होकर आए नवविवाहित कपल की लाशें उनके कमरे में मिली हैं। शादी के बाद पहली रात को दूल्हा-दुल्हन की मौत से हर कोई हैरान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परशुराम यादव की लगभग 8 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। परशुराम की दूसरी बेटी 22 वर्षीय पुष्पा यादव की मंगलवार को गोड़हिया नम्बर-चार निवासी प्रताप यादव पुत्र सुंदर यादव के साथ शादी हुई। बुधवार दोपहर बाद विदाई हुई।
रात में सोने के बाद गुरुवार सुबह देर तक नवविवाहित प्रताप यादव व पुष्पा सोकर नहीं उठे। परिजनों ने शादी के खुमार के चलते ध्यान नहीं दिया। जब काफी देर हो गई और दोनों नहीं जागे, तब परिजनों ने जगाने को दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर लोग घबरा उठे।
यह भी जानिये ....................

