- मोदी सरकार ने 9 साल में बदल दी भारत की तस्वीर, अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव

 

नई दिल्ली। देश की मोदी सरकार के 9 साल के काम-काज को जहां हर जगह सराहना ‎मिली है वहीं दुनियाभर की जानी मानी बोक्ररेज रिफॉर्म मॉर्गन स्टेनली ने भी अपनी ‎रिपोर्ट में पूरे नंबर दिए हैं। बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब से मोदी सरकार ने भारत में सत्ता संभाली है उसके बाद से देश की इकोनॉमी में बड़ा बदलाव आया है। 


मॉर्गन स्टेनली ने दावा किया है कि एक दशक से भी कम वक्त में भारत की तस्वीर बदल गई। सबसे खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने अपने अलग-अलग सुधारों के जरिए आर्थिक क्षेत्र में भारत का झंडा बुलंद किया है। ‎रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग मंचों से देश को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का वादा किया था। अब पीएम मोदी का ये वादा पूरा होता दिख रहा है। मॉर्गन स्टेनली ने भारत को लेकर अपनी डिटेल्ड रिपोर्ट में कहा है कि भारत एक दशक से भी कम समय में काफी बदल गया है। एशिया ही नहीं बल्कि वैश्विक व्यवस्था में भारत ने अहम स्थान हासिल किया है। 2023 का भारत 2013 के भारत से बिल्कुल अलग है। 


‎रिपोर्ट में मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है, विश्व व्यवस्था में एक स्थान प्राप्त कर रहा है और एशिया और वैश्विक विकास के लिए एक प्रमुख चालक बन गया है। रिपोर्ट कहती है कि भारत एक दशक से कम समय में बदल गया है। 10 साल के छोटे से अंतराल में भारत ने दुनिया की व्यवस्था में स्थान बना लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कॉरपोरेट टैक्स की दर को अन्य देशों के बराबर किया गया है।


 इसके अलावा बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ रहा है। रिपोर्ट में 10 बड़े बदलावों का जिक्र किया है। इनमें सप्लाई साइड पॉलिसी रिफॉर्म, फॉर्मेलाइजेशन ऑफ इकोनॉमी, रियल एस्टेट एक्ट, बैकों में सीधा ट्रांसफर और इन्सोल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, एफडीआई पर फोकस और मल्टीनेशनल कंपनियों की भावनाओं का जिक्र शामिल है। 


इसमें कहा गया है कि लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी का हस्तांतरण, दिवाला और दिवालियापन संहिता, लचीला मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण, एफडीआई पर ध्यान, कॉर्पोरेट मुनाफे के लिए सरकारी समर्थन, रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक नया कानून और और मल्टीनैशनल कंपनियों की भावनाओं का जिक्र शामिल है। निर्यात बाजार में हिस्सेदारी दोगुनी होगी। बढ़े जीडीपी की वजह से मुनाफे में उछाल होगा। तेल की कीमतों में कमी होगी। हालां‎कि यूएस में मंदी का कम प्रभाव पड़ेगा।  


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post