- शाहबाद डेयरी मर्डर मामले में साहिल की पुलिस हिरासत दो दिन और बढ़ी
byBejod Ratna-
0
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने वाले साहिल को गुरुवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दो दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया। साहिल की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि साहिल से और पूछताछ जरूरी है। अपराध में इस्तेमाल चाकू और उसका मोबाइल फोन बरामद करने के लिए उसकी रिमांड की जरूरत है।
कोर्ट ने पुलिस की दलीलों पर विचार करने के बाद अर्जी मंजूर कर ली। पुलिस ने कहा कि आरोपी घटना के बारे में अपने बयान लगातार बदल रहा है, इस सत्यापित करने की भी जरूरत है।
जेजे कॉलोनी की लड़की की रविवार शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को सोमवार को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। आरोपी साहिल भी जेजे कॉलोनी का रहने वाला है।