- प्रदेश की जनता शिवराजसिंह को विदा करने के लिए तैयार बैठी हैं: कमलनाथ


 भाजपा राज में हर वर्ग परेशान और प्रताड़ित है: कमलनाथ

  • - कमलनाथ के समक्ष भाजपा के पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह, पूर्व जनपद
  • अध्यक्ष शंकर मेहतो, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और महामंत्री
  • रोहित शर्मा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
  • - भाजपा अपनी मूल भावनाओं से भटक गई है: धु्रवप्रताप सिंह
  • भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक धु्रव प्रताप सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर महतो, भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और कैमोर भाजपा के पूर्व महामंत्री रोहित शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी दुपट्टा पहनाकर इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।


कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मुझसे तो हर जिले के भाजपा के लोग मिलते हैं। कांग्रेस ज्वाइन करने की तो बुलेट ट्रेन चल रही है। यह प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है मुझे खुशी है कि धु्रव सिंह और शंकर महतो ने यह तस्वीर अपने आप सबके सामने रखी। इनका फैसला कांग्रेस के प्रति तो हैं ही परंतु जनता के हित के लिए भी है, मध्यप्रदेश के भविष्य के लिए। इन्होंने अपना जीवन भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित किया और जब आप इनकी आपबीती सुनेंगे तो आप समझ जायेंगे कि कैसे भाजपा से लोग प्रताड़ित हैं।.


 मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है भाजपा की सरकार को वह विदा करने के लिए तैयार बैठी है, मैं भी करूंगा मैं प्यार से विदा करूंगा, क्योंकि उनका समय आ गया है। चुनाव में पांच महीने बचे हैं, शिवराज जी को अब बहने याद आने लगी, कर्मचारी याद आने लगे, मैं पूछता हूं 18 साल से याद क्यों नहीं आई। शिवराज सिंह का तो खाना हजम नहीं होता है जब तक वे झूठ न बोलें। अगले पांच महीने में देखियेगा कैसे झूठ की मशीन डबल स्पीड़ में चलती है, कोई मौका नहीं छोड़ेंगे झूठ बोलने का।
वरिष्ठ नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये धु्रव प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी मूल भावना से भटक गई है, केवल पैसे का लेनदेन कर रही है, व्यापक पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। 


भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है गांव गांव में दारू बिक रही है, जुआ-सट्टा होता है। उसको रोकने की बजाय भाजपा नेताओं की शह पर प्रशासन उसमें मदद करता है, भाजपा दलालों की पार्टी बन गई है। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है, गुड गवर्नेंस नहीं है। भाजपा में वरिष्ठ नेताओं से बात करो, सुन तो सब लेते हैं लेकिन उस दिशा में कार्य करने की इच्छा नहीं होती है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन इस समय सबसे निचले स्तर पर है। उन्हांेने बी.डी. शर्मा को लेकर कहा कि पहली बार सांसद बने, बिना मैदानी अनुभव के सत्ता मिल गई, वे कार्यकर्ताओं को पहचानते नहीं है, लग्जरी लाइफ जीते हैं।.


यहे भी जानिये
पोस्टर पर भड़के कमलनाथ बोले,आज तक किसी ने उंगली नहीं उठाई, तीन साल से सत्ता में कार्रवाई क्यों नहीं की


 कांग्रेस में शामिल हुये शंकर महतों ने कहा कि भाजपा सरकार लूट की सरकार है, छल-कपट और षड्यंत्र की सरकार है। किसानों को लूटा जा रहा है। महंगाई चरम पर हैं किसानों से उड़द मूंग छीना जा रहा है। गरीब लोग परेशान और निराश हैं। इस सरकार में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, चंद्र प्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू, विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायकगण सुनील मिश्रा, निशिथ पटेल, सौरभ सिंह, प्रभारी रमेश चौधरी, करण सिंह, जिला अध्यक्ष कटनी विक्रम खंपरिया, नीरज बघेल और कटनी के पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post