मनरेगा से तैयार होंगी गो समाधियाँ भोपाल। गौशालाओं में बड़ी मात्रा में समय-समय पर गोवंश की मौत के बाद,वहीं दफनाने का उल्लेख गौशालाओं के संचालक करते हैं। गौशालाओं में बड़ी संख्या में चारे की कमी और बीमार पशुओं के मरने की खबरें,बड़े पैमाने पर आती हैं।
इसको देखते हुए सरकार ने अब गौशालाओं के अंदर मृत गोवंश की समाधि को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब गोशाला के आसपास की खाली जमीन पर मनरेगा फंड से 6 फुट लंबी 4 फुट चौड़ी और इतनी ही ऊंचाई का गड्ढा खोदा जाएगा। उसमें गोवंश की समाधि की जाएगी। मनरेगा के तहत ताजे गोबर की आधी फीट की तह बिछाई जाएगी। 20 किलो नमक और चूना डालकर समाधि की क्रिया को पूर्ण किया जाएगा।