- सुलेमान दाऊद पनडुब्बी में रूबिक्स क्यूब ले गया था साथ, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहता था अरबपति का बेटा


 

लंदन। टाइटैनिक  जहाज के मलबे को देखने के लिए जाने वाली पनडुब्बी में सवार सुलेमान की मां ने बताया है ‎कि वह वर्ल्ड ‎रिकार्ड बनाना चाहता था। इस तरह से टाइटन सबमर्सिबल से गहरे समुद्र में उतरे सुलेमान दाऊद की योजना पानी के हजारों फीट रूबिक्स क्यूब को हल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की थी। मगर टाइटन पनडुब्बी में हुए विस्फोट के कारण उसमें सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सुलेमान अपने रूबिक क्यूब को अपने साथ ले गए थे। 

Suleman Dawood took Rubik's Cube on Titanic submersible to create a world  record - The Economic Times

सुलेमान की मां ने बताया कि पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद के 19 साल के बेटे ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को एक आवेदन देकर उन्हें अपनी उस कोशिश के बारे में जानकारी दी थी। सुलेमान के पिता इस पल को कैद करने के लिए अपने साथ एक कैमरा भी ले गए थे। मगर बाद में शहजादा दाऊद की पत्नी को पता चला कि सुलेमान की योजना का दुखद अंत हो गया और पनडुब्बी पर सवार सभी लोगों की मौत हो गई। 

टाइटैनिक देखने गया पाक बिजनेसमैन का बेटा बनाना चाहता था वर्ल्ड रिकॉर्ड,  अपने साथ ले गया था ये चीज - uttamhindu.com
इस घटना के दौरान क्रिस्टीन दाऊद अपनी बेटी के साथ सबमर्सिबल के सहायक जहाज पोलर प्रिंस पर मौजूद थीं। जब उन्हें खबर मिली कि पनडुब्बी का संपर्क टूट गया है। बताया जा रहा है ‎कि 1912 में डूब चुके टाइटैनिक के मलबे को दिखाने वाली टाइटन पनडुब्बी गोता लगाने के दो घंटे से भी कम समय में अथाह समंदर में गायब हो गई। श्रीमती दाऊद ने कहा कि ‘उस पल मुझे समझ नहीं आया कि इसका क्या मतलब है और फिर मैं वहां से नीचे की ओर चली गई।’ 

Teen who died on Titanic sub had Rubik's cube with him to break world record

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने शुरुआत में टाइटैनिक के मलबे को देखने जाने की योजना बनाई थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा रद्द कर दी गई। श्रीमती दाऊद ने कहा कि ‘इसके बाद फिर मैं पीछे हट गई और उन्हें सुलेमान को बैठने के लिए जगह दी, क्योंकि वह वास्तव में जाना चाहता था। टाइटन सबमर्सिबल में सुलेमान और उनके पिता के साथ तीन और लोग सवार थे।
पनडुब्बी में टाइटन के मालिक ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश, ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग और पूर्व फ्रांसीसी नौसेना गोताखोर और प्रसिद्ध खोजकर्ता पॉल-हेनरी नार्जियोलेट शामिल थे।


 रूबिक क्यूब के लिए अपने बेटे के प्यार के बारे में बताते हुए श्रीमती दाऊद ने कहा कि वह इसे हर जगह ले जाता था। सुलेमान ने उनसे कहा कि ‘मैं टाइटैनिक पर समुद्र के 3,700 मीटर नीचे रूबिक्स क्यूब को हल करने जा रहा हूं।’ श्रीमती दाऊद ने कहा कि वह इसे लेकर बहुत खुश थीं क्योंकि पिता-पुत्र की जोड़ी बहुत लंबे समय से इस अभियान पर जाना चाहती थी। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post