- पीम मोदी-और सीएम योगी की तारीफ करने वाले की बोलेरो से कुचलकर हत्या

Had to praise PM Modi and CM Yogi young man trampled by car angry people  jammed mirzapur - बारात में जाते वक्त राजनीति पर चर्चा, मोदी-योगी की तारीफ  करने वाले को कार 

मिर्जापुर। मिर्जापुर में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करने पर एक युवक को बोलेरो से कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गाड़ी चालक अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। युवक की मौत की खबर जब घर वालों को लगी तो वह शव लेकर मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे नाराज लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। जानकारी के अनुसार विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव निवासी 52 वर्षीय राजेश दुबे रविवार रात अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ बोलेरो से मिर्ज़ापुर गए थे। सोमवार सुबह 6 बजे अन्य लोगों के साथ लौट कर जब अपने गांव के पास पहुंचे तब यह घटना हुई। 


मृतक के बड़े भाई राकेश धर दुबे ने बताया कि बारात से सोमवार सुबह लौटते समय बोलेरो में बैठे महोखर गांव के पूर्व प्रधान धीरेन्द्र पाण्डेय के साथ राजनीति पर बात होने लगी। इसी बातचीत में राजेश दुबे का बोलेरो चालक अमजद, निवासी विजयपुर, विंध्याचल थाना से विवाद हो गया। साथ बैठे धीरेन्द्र पाण्डेय ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उसके बाद धीरेन्द्र पाण्डेय अपने गांव पर उतर गए।

मिर्जापुर: मोदी-योगी की प्रशंसा की तो अमजद ने कुचलकर मार डाला


 इस पर कुछ दूर जाने पर चालक अमजद ने राजेश दुबे को उनके घर के पास न उतार कर सड़क पर ही उतार दिया।
सड़क पर उतर कर जब राजेश दुबे अपने गांव की ओर जाने लगे तो बोलेरो चालक अमजद ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी और कुचलकर मार डाला। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि बोलेरो चालक अमजद और राजेश दुबे में किसी बात पर विवाद हो गया था। उसके बाद अमजद ने उन्हें बोलेरो से उतार कर कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई राकेश धर दुबे की तहरीर पर अमजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

मिर्जापुर: मोदी-योगी की तारीफ नहीं आई पसंद तो बोलेरो से कुचलकर कर डाली हत्या  - The Pamphlet

मिर्जापुर में मोदी-योगी की तारीफ करने पर जिस कार चालक ने युवक को कुचला है वह मुस्लिम है। जानकारी अनुसार बारात के दौरान मोदी-योगी की सरकार और उनके काम को लेकर चर्चा हो रही थी इस पर कार चालक भड़क गया था। पहले तो वह गाली-गलौज करने लगा, लेकिन कार के अंदर बैठे अन्य लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। बताते हैं कि जैसे ही युवक गाड़ी से नीचे उतरा तो कार चालक ने गाड़ी युवक के ऊपर चढ़ा दी और अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।


युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने करीब 3 घंटे तक मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया-बुझाया। पुलिस के समझाने के बाद नाराज लोग शांत हुए। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post