- मप्र के युवाओं को कमीशन ठेका नहीं रोजगार चाहिए - कमलनाथ

CM कमलनाथ का ऐलान, मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी BSP – News18 हिंदी

मोदी जी भी अब मध्यप्रदेश में होने वाले सत्ता परिवर्तन को नहीं रोक सकते - श्रीनिवास
मप्र में बनेगी कांग्रेस सरकार- अखिलेश यादव
आज प्रदेश का युवा कमलनाथ के साथ खड़ा है-डॉ विक्रांत भूरिया
आज मोदी जी की उपस्थिति में उद्घाटन के बहाने मप्र में शिवराज सरकार का विदाई समारोह आयोजित हुआ था - विवेक त्रिपाठी

\
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मप्र युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता करने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी भोपाल आये उनकी अगवानी प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ,डॉ विक्रांत भूरिया, और मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने की। 

प्रदेश पदअधिकारियो को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने निर्देशित किया की बूथ स्तर पर एक मज़बूत नेटवर्क के आधार पर ही हमारी जीत प्रदेश में निश्चित होगी,मोदी के भोपाल दोरे पर टिप्पणी करते हुए कहा की मोदी जी अब मप्र के कितने भी चक्कर लगा ले प्रदेश की जानता झाँसे में फँसने वाली नहीं है,मप्र में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनेगी,कर्नाटक चुनावों के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और जीत का मंत्र दिया।


बैठक में उपस्थित संघठन प्रभारी श्रीमती शोभा ओझा ने कार्यकर्ताओं को बताया की प्रदेश का माहौल आज कांग्रेस के पक्ष में है प्रदेश की जानता आज भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है जिसमें एक बहुत बड़ा वर्ग युवाओं का है आप सभी को उन युवाओं के बीच जाकर कमलनाथ जी के वचन पत्र के बारे में जानकारी देना होगा हमारे 15 महीने के कार्यकाल को समझाना होगा जिसका बहुत सकारात्मक परिणाम मिलेगा ।


प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव और डॉ विक्रांत भूरिया ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियो का परिचय करवाते हुए कहाँ की ये सभी साथी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के काम में लग जाये आगामी विधानसभा चुनाव की आप सभी पर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी रहेगी ।
मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहाँ की चुनाव में अब कुछ समय भी शेष नहीं है हमे एक जुटता के साथ भाजपा की युवा विरोधी नीतियों पर प्रहार करना होगा, आगामी विधानसभा सत्र में जब हमारे विधायक जानता के मुद्दों को सदन में उठाये तो युवा कांग्रेस को सड़को पर उतरकर प्रदेश में व्यप्त बेरोज़गारी और शिक्षा घोटालों पर शिवराज सरकार से जवाब लेना होगा,आज प्रदेश का युवा सरकार से नाराज़ है हमे उनकी भावना के अनुरूप जायदा से ज़्यादा मुद्दों को वचन पत्र में शामिल करना होगा जिसके लिए आप सभी के सुझाव आमंत्रित है।


यहे भी जनियेउद्धव गुट के शिव सैनिकों ने BMC अधिकारी पर बरसाए थप्पड़, बाला साहेब की मूर्ती तोड़ने का आरोप


पीसीसी में बैठक के उपरान्त पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर चर्चा की जिसमें कमलनाथ ने सभी को  कहा कि मध्यप्रदेश के युवा भाजपा सरकार के उब चुका है युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी युवाओं के बीच पहुंच कर कांग्रेस के वचन पत्र और कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाएं युवा कांग्रेस का मुख्य काम 65 हजार बूथों पर लाखों की संख्या में युवाओं को खड़ा कर सभी बूथ को मजबूत करना हैंआज की इस महत्वपूर्ण बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश भर से आये कार्यकर्ता ,प्रदेश पदाधिकारी एवं ज़िला अध्यक्ष शामिल हुए। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post