- (नई दिल्ली) वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में केजरीवाल सरकार के जीएसटी कलेक्शन में 15 फीसदी की वृद्धि हुई

 

पूरे देश के लिए ईमानदारी की नजीर बनी केजरीवाल सरकार, जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ साबित किया कि अगर नियत सही हो तो सरकारों के पास पैसे की कोई कमी नहीं :  वित्त मंत्री आतिशी
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में केजरीवाल सरकार के जीएसटी कलेक्शन में 15 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि हुई हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के जीएसटी कलेक्शन 6985.05 करोड़ की तुलना में इस साल की पहली तिमाही में दिल्ली में जीएसटी कलेक्शन 8028.91 करोड़ रहा है। इस बाबत गुरुवार को प्रेस-कांफ्रेंस के माध्यम से साझा करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल सरकार पूरे देश के लिए ईमानदारी की नजीर बनी है।

जीएसटी से भरा सरकार का खजाना
 जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ हमने साबित किया कि अगर नियत सही हो तो सरकारों के पास पैसे की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार में पिछले 8 सालों में जनता पर कोई नया टैक्स लगाए बिना लगातार बजट बढ़ाया गया है। दिल्ली की इकॉनमी और बजट ग्रोथ ने साफ़ कर दिया है कि यदि सरकार ईमानदार हो तो सरकारी सरकारी खजाने में पैसे बढ़ते है। इसलिए जो सरकारें कहती है कि हमारे पास पैसे नहीं है, उनके सामने केजरीवाल सरकार उदाहरण है कि एक ईमानदार स

लगातार आठवें महीने GST Collection एक लाख करोड़ रुपये के पार, मई में 1.02  लाख करोड़ रुपये  रहा-gst-collection-in-may-declines-holds-above-rs-1-lakh-crore-mark-for-8th-month-in-a-row-nodvkj  – News18 ...
रकार के रूप में हमने न केवल अपना राजस्व बढ़ाया बल्कि उससे दिल्ली वालों को अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक, अच्छे अस्पताल भी दिए है।
वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि, अक्सर अच्छे स्कूल,अस्पताल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बातें होती है तो सरकारें कहती है कि हम ये सब नहीं बना सकते क्योंकि हमारे पास फंड की कमी है। लेकिन पिछले 8 साल में दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार ने ये दिखा दिया है कि अगर नियत सही हो तो सरकारों के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। सरकारों के पास पैसे नहीं होना इस बात का द्योतक है कि कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। और जो पैसा सरकारी खजाने में जाना चाहिए था वो पैसा किसी और की जेब में जा रहा है। 
जीएसटी कलेक्शन से दिल्ली सरकार का भरा खजाना ,पहली तिमाही में 8105 करोड़ की  हुई वसूली ! - Prakash News


उन्होंने साझा करते हुए कहा कि, दिल्ली में जबसे अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार बनी है तबसे लगातार दिल्ली सरकार का बजट बढ़ता गया है। 2014-15 में दिल्ली का कुल बजट 30,000 करोड़ था। मात्र 5 साल में कोई भी नया टैक्स लगाये बिना अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार ने इस बजट को दुगुना कर दिया और 2020 के आते-आते दिल्ली का बजट 60,000 करोड़ हो गया। उसके बाद इस साल दिल्ली का बजट बढ़कर 75,000 करोड़ हो गया है। इससे साफ़ है कि यदि सरकार इमानदार हो तो किसी भी सरकार में पैसे की कमी नहीं होगी। इसका ट्रेंड दिल्ली के जीएसटी कलेक्शन के रूप में देखा जा सकता है। 

Infocart: जीएसटी कलेक्शन मइ 2023। GST Collection may 2023

उन्होंने कहा कि दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहाँ लगातार जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। जीएसटी के आंकड़ों को देखे तो 2018-19 में जब जीएसटी की शुरुआत हुई थी तब पहले तिमाही का जीएसटी कलेक्शन 4419.71 करोड़ था। 2019-20 में बढ़कर 4668.23 हुआ। 2020-21 में पहले तिमाही में लॉकडाउन के कारण वव्यापार बंद था तब ये आंकड़ा नीचे आया और जीएसटी कलेक्शन 2474.78 करोड़ रहा। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खुला जीएसटी कलेक्शन बढ़ा और 2021-22 में पहली तिमाही में 4014.98 करोड़ रहा। पिछले साल(2022-23) के पहले तिमाही में जीएसटी कलेक्शन 6985.05 करोड़ रहा। और मुझे आज ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि वित्त वर्ष 2023-24 में पहली तिमाही का जीएसटी कलेक्शन 15% बढ़ा है और 8028.91 रहा है। 

GST से भर गया सरकार का खजाना, जानें सालभर में कितने लाख करोड़ की हुई कमाई

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि,अगर इकॉनमी और बजट ग्रोथ को देखे तो एक चीज साफ़-साफ़ समझ आती है कि यदि सरकार इमानदार हो तो सरकारी खजाने में पैसे बढ़ते है। इसलिए जो सरकारें कहती है कि हमारे पास पैसे नहीं है। उन सरकारों के सामने अरविन्द केजरीवाल एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि एक ईमानदार सरकार न केवल अपना राजस्व बढ़ाती है बल्कि इससे दिल्ली वालों को अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक अच्छे अस्पताल देती है।
जीएसटी संग्रह जनवरी में एक लाख करोड़ रुपये के पार - Gst Collection Crosses  Rs 1 Lakh Crore In January - Amar Ujala Hindi News Live

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post