- टोरंटो में खा‎लिस्तानी व भारतीय आमने-सामने, दूतावास पर प्रदर्शन जारी

 

ओटावा । कनाडा के टोरंटो में खा‎लिस्तानी और भारतीय आमने-सामने आ गए हैं। यहां भारतीय वाणिज्यिक दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थक और भारतीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने अपने हाथ में पीला झंडा ले रखा था। वहीं भारतीय तिरंगा लहरा रहे थे। यह प्रदर्शन तब हो रहा है जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। टोरंटो में भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाने वाले धमकी भरे पोस्टर देखने को मिले हैं। 

कनाडा: भारतीय दूतावास के सामने खालिस्तानियों ने किया प्रदर्शन, विरोध में  तिरंगा लिये दिखे कई लोग
एक और जानकारी यह भी है ‎कि ब्रैंपटन में भारत माता मंदिर के बाहर युद्ध क्षेत्र शीर्षक वाला पोस्टर शुक्रवार को लगाया गया था। शनिवार को प्रदर्शन आतंकी निज्जर के नाम पर किया गया था, जो एक फ्लॉप शो रहा क्योंकि इसमें बेहद कम लोग शामिल हुए। गौरतलब है ‎कि 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक पार्किग में निज्जर की हत्या कर दी गई थी। इस प्रदर्शन के पीछे प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस है। एसएफजे आतंकी निज्जर की हत्या के लिए भारतीय एजेंसी को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

वहीं लंदन में भी भारतीय उच्चायोग के बाहर शनिवार को खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन हुआ ‎जिसमें बहुत कम लोग शामिल हुए। रैली में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी और बर्मिंघम में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. शशांक विक्रम की तस्वीरों के साथ हिंसा के लिए उकसाने वाले विवादास्पद पोस्टरों का इस्तेमाल किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे,प्रदर्शन काफी जल्द खत्म हो गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने प्रदर्शन से पहले कहा था ‎कि उचित पुलिस व्यवस्था की जाएगी। 
Protest of Khalistan supporters outside Indian Embassy in Toronto Indians  gave a befitting reply by waving National Flag - International news in  Hindi - टोरंटो में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post