- डीडीए की आवास योजना को लेकर आया नया अपडेट

 

नई दिल्ली । दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवासीय योजना को अपना आशियाना खरीदने के इच्छुक लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पहले आओ पहले पाओ आधार पर शुरु हुई इस योजना में अभी तक लगभग 1500 फ्लैट बुक हो चुके हैं। नई बात यह कि अब डीडीए ने एफएम पर भी आवासीय योजना का प्रचार शुरू कर दिया है। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इन 5,500 फ्लैटों में से बुधवार तक तक 1498 फ्लैट की बुकिंग हो चुकी है। इनमें रोहिणी के 704 फ्लैट और नरेला के 674 फ्लैट भी शामिल हैं। 

ये भी जानिए...........
DDA Flat Scheme, Delhi development Authority plans to bring Housing Scheme  in next month- दिल्ली में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका  आने वाला है।
इनके अलावा जसोला में 23, सिरसपुर में 14 और लोकनायक पुरम में 33 फ्लैटों की बुकिंग हुई है। डीडीए ने 30 जून को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरू की गई इस योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग 10 जुलाई से खोली थी। अगर आप डीडीए के फ्लैट की बुकिंग कराना चाहते हैं तो इसके अधिकारिक पोर्टल पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। डीडीए ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की बुकिंग के लिए पंजीकरण राशि 50,000 रुपए, वन बीएचके फ्लैट की पंजीकरण राशि 1,00,000 रुपए. टू बीएचके फ्लैट की पंजीकरण राशि 4,00,000 एवं थ्री बीएचके फ्लैट के लिए पंजीकरण राशि 10,00,000 रुपए रखी है। यह पूरी आवासीय योजना आन लाइन है।
डीडीए आवास योजना 2023: DDA Awas Yojana ऑनलाइन आवेदन, Draw Date

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post