- मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार कक्षा 12वीं के मेधावी बच्चों को लैपटॉप दे रही है
byBejod Ratna-
0
भोपाल: विद्यालयों में प्रथम आने वाली भांजियों को स्कूटी दी जा रही है। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि भांजों को भी स्कूटी दी जाएगी।सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार हर गरीब के जीवन को बदलने का अभियान चला रही है।
हर गरीब को सशक्त और सक्षम बनाना है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हमारी सरकार के प्रमुख लक्ष्य हैं। प्रदेश में हर गरीब के सर पर पक्की छत की व्यवस्था की गई है,
साढ़े 3 करोड़ गरीबों को मकान उपलब्ध करा दिया गया है। बीमारी के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना में निजी अस्पतालों में भी वर्ष में 5 लाख रूपये तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है।