- युवक ने पत्नी के सामने ही साली से रचाई शादी, अब एक पति संग सौतन बनकर रहेंगी 2 बहनें
byBejod Ratna-
0
प्रयागराज। प्रयागराज में यमुनापार क्षेत्र के बारा तहसील मुख्यालय मेम चर्चा में है। यहां एक मंदिर में जीजा ने अपनी ही साली से शादी कर ली। ये शादी दोनों के परिवार की सहमति से की गई है। युवक ने अपनी पहले से पत्नी के सामने ही उसकी छोटी बहन की मांग में सिंदूर भरा और विवाह की रस्मों पूरी कीं। बहन के सौतन बनने का ये मामला सुर्खियों में है। युवक अपनी पहली पत्नी के साथ उसी की छोटी बहन को नई दुल्हन बनाकर घर पहुंच गया है।
यह मामला यमुनापार क्षेत्र के बारा तहसील मुख्यालय में स्थित मंदिर का है। बताया गया है कि जीजा और साली के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध रहे हैं। इसके बाद वह सामाजिक बंधनों को तोड़कर एक दूजे के हो गए। अपने पति और बहन के बीच के संबंधों की जानकारी उनकी पत्नी रानी भारतीयता को पहले से ही थी, इसलिए उसने भी कोई विरोध नहीं किया। उसकी सहमति के बाद दोनों बहनों ने एक ही वर के साथ जीवन गुजारने का फैसला ले लिया।
मंदिर से दो पत्नियों के साथ निकले पति को लेकर अब क्षेत्र के लोगों में चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि बड़ी बहन ने अपनी ही छोटी बहन को सौतन के रूप में कैसे कुबूल कर लिया। कानून के जानकारों का कहना है कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत एक पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना कानूनन वैध नहीं है।