शुरुआती दौर में होगी 300 यात्रियों की एयरपोर्ट की क्षमता
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 320 करोड़ की लागत से श्रीराम एयरपोर्ट बन रहा है। श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जुलाई 2023 तक पूरा हो जाएगा। डीजीसीए से हवाई परिचालन के लिए लाइसेंस प्रक्रिया के लिए आवेदन भी कर दिया गया है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद अयोध्या में हवाई परिचालन शुरू हो जाएगा।

शुरुआती दौर में इसकी क्षमता 300 यात्रियों की होगी, जिसे 2025 तक बढ़ाकर 700 कर दिया जाएगा। इस एयरपोर्ट का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि जहां उतरते ही यात्रियों को श्रीराम की जन्मभूमि पर आने का एहसास हो जाएगा।मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के 2200 मीटर लंबे और 45 मीटर चौड़े रनवे का निर्माण कार्य लगभग 95 फीसदी पूरा हो चुका है।
यह भी जानिये ..............................
