- वरमाला से ठीक पहले दूल्हे को आया दुल्हन के प्रेमी का फोन, मैसेज देख बारात लेकर वापस लौटे 'दूल्हे राजा'
byBejod Ratna-
0
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशी का माहौल उस समय गम में बदल गया, जब वरमाला के समय दूल्हे को एक फोन आया। साथ ही दूल्हे को व्हाट्सएप चेक करने के लिए कहा गया। जब दूल्हे ने व्हाट्सएप चेक किया तो वो हैरान हो गया। दरअसल, उसकी जिस लड़की से शादी हो रही थी, उस के कुछ प्राइवेट फोटो और वीडियो दूल्हे के मोबाइल पर आ गए। फिर क्या था दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया।
उल्लेखनीय है कि 29 मई को शादी थी। लड़की के घरवालों ने सब तैयारी कर रखी थी। बारातियों के स्वागत और खानपान का पूरा इंतजाम किया गया था। शाम को दूल्हा बारातियों संग गांव में बैंड बाजा और बारात लेकर पहुंचा। इसके बाद जलपान और डीजे पर डांस चल रहा था। जलपान के बाद वरमाला की तैयारी चल रही थी।
इतने में दूल्हे को एक युवक ने फोन कर कहा कि व्हाट्सएप चेक करो, जिस से तुम शादी कर रहे हो वह मेरी है। इस बात को सुनकर दूल्हे ने व्हाट्सएप चेक किया। व्हाट्सएप पर उसकी होने वाली दुल्हन की तस्वीरें और वीडियो उस युवक के साथ थीं। इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और बारात लेकर वापस लौट गया।
यह भी जानिये ..............................
इससे दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। शादी टूटने के बाद दुल्हन के पिता ने 30 मई को थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद दूल्हे के मोबाइल पर तस्वीरे भेजने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।