मैनपुरी। मैनपुरी जिले में शनिवार को घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मैनपुरी के गोकुलपुरा में गांव का रहने वाले शिववीर सिंह के भाई की बरात इटावा से लौट कर आई थी। रात खाना खाने के बाद शिववीर ने अपने सगे भाई भुल्लन, सोनू, उसकी पत्नी, अपने बहनोई और दोस्त की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी।
आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी वार किया था। मामी को भी चोट लगी है। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की फोर्स गांव पहुंची।ग्रामीणों के अनुसार गांव के रहने वाले सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था।
