- नकली नोट छापकर दिल्ली और गुरुग्राम में सप्लाई कर रहा था बुल्गारिया का नागरिक, गिरोह का पर्दाफाश
byBejod Ratna-
0
नई दिल्ली । बुल्गारियाई नागरिक रुस्लान पेत्रोव मेटोडीव गुरुग्राम के पालम विहार में यूनिट लगाकर धड़ल्ले से नकली नोट छाप रहा था। आरोपी एक वर्ष में दिल्ली व गुरुग्राम में 70 लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट खपा चुका है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोट छापने व सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर इस यूनिट का पर्दाफाश बुल्गारियाई नागरिक रुस्लान पेत्रोव मेटोडीव को गिरफ्तार किया है।
इसके कब्जे से आठ लाख कीमत के नकली नोट बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि आरोपी दिल्ली व गुरुग्राम में ही नकली नोट सप्लाई करता था। आरोपी का साथी श्रीलंका का नागरिक है। श्रीलंका का नागरिक बुल्गारियाई नागरिक को बताता था कि दिल्ली व गुरुग्राम में नकली नोट किसी सप्लाई करने हैं।
श्रीलंका का ये नागरिक दुबई के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा है। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व इंस्पेक्टर कुलदीप को नकली नोट छापने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के बारे में सूचना मिली थी। कई दिन की जांच के बाद इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक को पता लगा कि कई देशों में बैठे इस गिरोह के लोगों की मिलीभगत से गुरुग्राम के पालम विहार में नकली नोट छापे जा रहे हैं।