- श्रमजीवी एक्सप्रेस के AC कोच में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, 36 मिनट बाद खुली ट्रेन
byBejod Ratna-
0
बक्सर। दानापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच स्थित बक्सर स्टेशन पर यूं कई बच्चों का जन्म सफलता पूर्वक हो चुका है। लेकिन, जुड़वा बच्चों का सफल प्रसव पहली बार कराया गया है। मामला गुरुवार की सुबह का है। जब श्रमजीवी एक्सप्रेस में गर्भवती महिला ने दो नवजात बच्चों को जन्म दिया चलती ट्रेन में ही अचानक बच्चों की किलकारियां गूंजने लगी। महिलाएं गीत गाने लगी। ट्रेन के यात्री कुछ समझ पाते तब तक महिला का चिकित्सकों और ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्रियों के सहयोग से सफल प्रसव कराया जा चुका था।
बताया जाता है कि नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस में बुधिया देवी अपने पति रामराज चौहान के साथ साधारण बोगी में सफर कर रही थी। वहां पटना अपने सफल प्रसव कराने के लिए जा रहे थे। लेकिन जैसे ही ट्रेन पंडित दीनदयाल जंक्शन से खुली उक्त महिला को बहुत तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दिलदारनगर से पहले उनकी हालत खराब होने लगी। दिलदारनगर नगर स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई।
जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने बक्सर रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद तत्काल चिकित्सा दल तैनात कराया गया। जैसे ही ट्रेन बक्सर स्टेशन पर रुकी चिकित्सा दल में बुधिया देवी को फौरन ट्रेन की एसी बोगी में शिफ्ट कर कोच में प्रसव कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
डॉक्टरों ने बोगी की महिला यात्रियों की मदद से जुड़वा बच्चों का सफल जन्म कराया गया। बच्चों के सुरक्षित प्रसव से दोनों दंपती के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रसव की पूरी प्रक्रिया में 36 मिनट तक रुकी रही। जिसके कारण डाउन लाइन पर लोकमान्य टर्मिनल, अहमदाबाद समस्तीपुर ट्रेन खड़ी रही विभिन्न स्थानों पर खड़ी रही। ट्रेन में जुड़वा बच्चों के जन्म लेने के बाद उसके परिवार वाले जहां काफी खुश दिखे वहीं ट्रेन यात्रियों में भी काफी खुशी दिखी।