- टाइटैनिक का मलबा देखने गए पनडुब्बी में सवार सभी लोगों की मौत ?

 

वॉशिंगटन। टाइटैनिक का मलबा देखने गए सभी लोगों की मौत होने की पु‎ष्टि की जा रही है। हालां‎कि समुद्र में गोता लगाने वाली उस पर्यटक पनडुब्बी को अभी भी खोजा जा रहा है जो र‎विवार को लापता हो गई थी। इस लापता पनडुब्बी में एक पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अरबपति और उनका बेटा समेत 5 लोग सवार हैं। 

Titanic:टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी लापता, समुद्र के भीतर से आ रही  ऐसी आवाजें, हिली पूरी दुनिया - Titanic Submarine Missing Underwater Noises  Detected In Search For ...

अमेरिकी नौसेना समेत दुनिया भर से बचावदल रविवार को लापता हुई इस पनडुब्बी को खोजने में लगे हैं, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं लगा है। गणना के हिसाब से पनडुब्बी में सवार लोगों के पास कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बचा है, लेकिन अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शायद ऑक्सीजन होने के बावजूद उसमें सवार सभी लोग पहले ही मर चुके हों। बुधवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जब इस पनडुब्बी ने डुबकी लगाई थी तब इसमें 96 घंटे का ऑक्सीजन था। लेकिन गोता लगाने के कुछ देर बाद ही पनडुब्बी गायब हो गई और तब से इसका ऑक्सीजन लेवल लगातार घट रहा है। 

टाइटैनिक का मलबा देखकर वापस आए लोगों ने बताया, कितना डरावना था अनुभव -  titanic sub search former submarine titan passengers recalls experiences  who saw titanic wreckage tlifwe - AajTak

माना जा रहा है कि गुरुवार की सुबह 11 या 12 बजे तक ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गया होगा। हालांकि रॉयल नेवी के रिटायर्ड अनुभवी डाइवर रे सिंक्लेयर ने दावा किया है कि संभव है कि पनडुब्बी में सवार सभी लोग जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड से मर गए हों। इस मामले में मीडिया से बात करते हुए रे सिंक्लेयर ने कहा, इन पनडुब्बियों में बैटरियां होती हैं, जो सीमित समय तक ही चलती हैं। इनमें कार्बनडाइऑक्साइड स्क्रबर होते हैं जो सीओ2 को अवशोषित कर लेती हैं।

यहे भी जानियेरुस ने किया था ब्रिटिश जासूसी विमान पर मिसाइल अटैक


 अगर ये काम न करें तो ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही लोगों का दम घुट सकता है। जहरीली गैस उन्हें पहले ही मार डालेगी। अंदर गैस भरने से उन्हें बहुत जल्दी नींद आ जाएगी और वह धीरे-धीरे मर जाएंगे। सीओ2 को कहीं भी निकलने की जगह नहीं है और मुझे डर है कि वह पहले ही मर चुके होंगे।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post