- द केरल स्टोरी का डर ‎दिखाकर मेडिकल छात्रा को लड़कों ने जमकर पीटा



 बेंगलुरु । कर्नाटक में एक लड़की को ‎फिल्म द केरल स्टोरी का डर ‎दिखाकर लड़कों ने जमकर पीटा है। हालां‎कि यह घटना उस समय हुई जब लड़की अपनी सहे‎लियों के साथ घर लौट रही थी। ‎मिली जानकारी के अनुसार मंगलुरु शहर में एक मेडिकल छात्रा की कथित तौर पिटाई की गई। वह अपने फ्रेंड्स के साथ बीच पर गई थी, तभी कुछ बदमाशों के झुंड ने उन्हें घूरना शुरू कर दिया। बाद में छात्रा बस से अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में उसे रोककर उसे पीटने के साथ धमकियां भी दी गईं। इस दौरान समुह में मौजूद लोगों ने उससे पूछा कि क्या उसने द केरल स्टोरी से कुछ नहीं सीखा है? छात्राओं की ओर से थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने वाला पहला राज्य पश्चिम बंगाल, ममता सरकार  को जाना पड़ सकता है कोर्ट
 जानकारी के अनुसार चार छात्राओं ने शुक्रवार शाम को मंगलुरु शहर के उर्वा स्टोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि एक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 6 छात्र शुक्रवार शाम को मंगलुरु के पनाम्बुर समुद्र तट पर गए थे। लड़के बाइक से आए थे और लड़कियां बस से वहां पहुंची थीं। बदमाशों का एक गिरोह वहां आया और इन कॉलेज छात्रों की हरकतों पर नजर रखने लगा। उन्होंने लड़के-लड़कियों का एक साथ वीडियो बनाने लगे। कॉलेज के छात्रों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

कमेटी की हरी झंडी के बाद CM ने की घोषणा; 6 महीने तक स्टेट GST से राहत |  Haryana The Kerala Story Film Tax Free CM Manohar Lal announcement OP  Dhankhar Anil

एक छात्र ने समूह के पास जाकर पूछताछ करनी चाही लेकिन दूसरे छात्रों ने उन्हे यह कहकर रोक लिया कि विवाद बढ़ाने से फायदा नहीं। कुछ देर बाद छात्र अपनी बाइक पर वापस चले गए और छात्राएं बस में चढ़ गईं। चार लड़कियों में से एक चिलिम्बी बस स्टॉप पर उतरी थी और अपने पीजी की ओर जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि उसी गुट के बदमाशों ने उसका पीछा किया था और धमकी दी थी। गिरोह के सदस्यों ने उससे पूछा था कि क्या उसने फिल्म द केरला स्टोरी से कुछ नहीं सीखा? आरोप है कि बदमाशों ने उसे थप्पड़ मारा और उसे धक्का दिया। पीड़िता ने अपनी सहेलियों को फोन करके घटना की जानकारी दी। उसके बाद चारों छात्राएं पुलिस थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। 

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post