-मजाक बना जंजाल, पंचायत ने पीड़ित पर ही उल्टे 600 रुपये का लगाया जुर्माना

मामला सामने आने के बाद जिले में बवाल मच गया है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के डिकौरा गांव का यह पूरा मामला है। यहां रहने वाले देशराज अहिरवार गांव में सड़क निर्माण में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान सीमेंट की धूल उड़ रही थी। वहां स्नान कर रहे रामकृपाल पटेल को इससे परेशानी थी। उन्होंने कुछ बोला तो मजाक में देशराज अहिरवार ने रामकृपाल पटेल के हाथ में गिरीश लगा दिया, जिससे नाराज रामकृपाल पटेल ने न सिर्फ देशराज अहिरवार के साथ मारपीट की बल्कि उसके मुंह पर मानव मल फेंक दिया।

देशराज अहिरवार का आरोप है कि उसके चेहरे और पीठ पर जबरदस्ती मानव मल लगाया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। घटना के बाद वह डर गया था। इसी वजह से उस दिन एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। शनिवार को वह इस घटना को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी के खिलाफ एफआईआर करवाई है। पीड़ित देशराज का कहना है कि घटना के बाद जब मैंने गांव के लोगों से अपनी आप बीती सुनाई तो पंचायत बुलाई गई। उल्टा मुझ से ही 600 रुपए जुर्माना ले लिया गया। मामले में एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने कहा कि घटना मजाक-मजाक में शुरू हुई थी। देशराज अहिरवार ने रामकृपाल पटेल से मजाक किया। उसके बाद यह घटना हुई है। आरोपी रामकृपाल पटेल पर एससी-एसटी एक्ट सहित शरीर पर मल फेंकना और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
छतरपुर (ईएमएस)। प्रदेश में पेशाब कांड के बाद अब दलित के चेहरे व शरीर पर मानव मल लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हुई है, जहां मजाक-मजाक में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने की हरकत हुई है। समाचारों में इस समय प्रदेश में पेशाब के बाद मल कांड छाया हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि उसके चेहरे पर मानव मल लगा दिया है।