- आदिपुरुष की सीता कृति सेनन को ‎विवाद से कोई लेनादेना नहीं

 

मुंबई। एक तरफ फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर ‎विवाद हो रहा वहीं आदिपुरुष की सीता कृति सेनन को ‎विवाद से कोई लेनादेना नहीं है। वह तो हाल में दर्शकों की ता‎लियों और खुशी से भरे माहौल को वी‎डियो में केद कर सोशल मी‎डिया पर शेयर कर रही है। यही उनकी खुशी का राज भी है।

आदिपुरुष विवाद :माता सीता भारत की बेटी हैं या नेपाल की? - Adipurush Shows  Get Cancelled In Nepal Controversy Dialogue On Sita - Amar Ujala Hindi News  Live

 गौरतलब है ‎कि इस समय आ‎दिपुरुष के कलेक्शन पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। वहीं निर्देशक ओम राउत और राइटर मनोज मुंतशिर सफाई देने में जुटे हुए हैं। फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, ​इससे काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसे देखने के बाद दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया। खास तौर पर फिल्म के डायलॉग और किरदारों के लुक पर लगातार बवाल अब भी जारी है। अब फिल्म में ‘सीता’ की भूमिका निभाने वाली कृति सेनन ने इशारों ही इशारों में विवाद पर अपनी बात रखी है। 

यहे भी जानिये .....................


बता दें ‎कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ने ‘श्री राम’ और कृति सेनन ने ‘सीता मां’ की भूमिका निभाई है। फिल्म के बड़े पर्दे पर आने के बाद से ही इसे लेकर बवाल मचा हुआ है और ‘रामायण’ का मॉर्डन रूप किसी को समझ नहीं आ रहा है। फिल्म के निर्देशक और राइटर जहां अपनी सफाई दे चुके हैं। वहीं, प्रभास और कृति चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन अब कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इशारों में विवाद पर अपनी बात रख दी है। उनके अनुसार, वे इन विवादों पर फोकस नहीं कर रही हैं।


 कृति ने इस दौरान सोशल साइट पर थिएटर के कुछ वीडियो साझा किए हैं। इनमें रावण वध, सीता और रावण संवाद, हुनमान का संजीवनी बूटी लाना, जय सिया राम गाना आदि शामिल है। इसमें लोगों की तालियां और ‘जय श्री राम’ गूंजता दिख रहा है। इसके साथ कृति ने लिखा, ‘चीयर और क्लैप पर फोकस कर रही हूं।’ यानी इशारों में कृति ने बता दिया है कि उन्हें फिल्म को लेकर हो रहे विवादों से फर्क नहीं पड़ रहा है। वे फिल्म करके बहुत खुश हैं।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post