- अब भी कायम है PM मोदी का जलवा! फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, बाइडन-सुनक हैं काफी पीछे, देखें रेटिंग्स

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय नेता होने का गौरव अभी तक कायम है। श्री मोदी ने लोकप्रियता के मामले में अपनी टॉप पोजिशन को एक फिर बरकरार रखने में सफलता हासिल की है। श्री मोदी का 76 प्रतिशत की प्रभावशाली अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता होने का गौरव बरकरार हैं। 


यह खुलासा अमेरिका स्थित कंसल्टिंग फर्म मॉर्निंग कंसल्ट  की हाल ही में जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग से हुआ है। पीएम मोदी के बाद स्विट्जरलैंड राष्ट्रपति एलेन बर्सेट दूसरे स्थान पर हैं, जबकि उनके बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की अप्रूवल रेटिंग रैंकिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 8वें स्थान पर हैं, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दुनिया भर के 22 नेताओं के बीच 13वें स्थान पर हैं। पीएम मोदी की ताजा रेटिंग इस महीने की 7 से 13 तारीख तक जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित हैं। इस पद्धति में हर देश में वयस्क निवासियों की प्रतिक्रियाओं की सात-दिनों तक चलने वाली औसत की गणना करना शामिल है। इस सर्वे में देश के आधार पर नमूना का आकार अलग-अलग होता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी रेटिंग में टॉप पर रहे थे।


PM मोदी का जलवा बरकरार! फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता...दोस्त बाइडन  काफी पीछे - pm modi again became the most popular leader of the world-mobile

 पीएम मोदी के बाद स्विस राष्ट्रपति एलेन बर्सेट की अप्रूवल रेटिंग 60 फीसदी और मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर की रेटिंग 59 फीसदी रही। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज की रेटिंग 54 फीसदी, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की अप्रूवल रेटिंग 52 फीसदी, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की अप्रूवल रेटिंग 51 फीसदी रही। जिन नेताओं की अप्रूवल रेटिंग 50 फीसदी से भी कम रही, उनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (अप्रूवल रेटिंग 40 फीसदी), कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (अप्रूवल रेटिंग 40 फीसदी), ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (अप्रूवल रेटिंग 31 फीसदी) और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (अप्रूवल रेटिंग 26 फीसदी) शामिल हैं। 

PM मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, बाइडन को छोड़ा पीछे



पीएम मोदी की लगातार हाई अप्रूवल रेटिंग भारतीय जनता के बीच उनकी स्थाई लोकप्रियता को दर्शाती है। उनकी सरकार की उपलब्धियां और नीतियां देश की आबादी के एक बड़े हिस्से के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आईं हैं। जिससे वैश्विक मंच पर एक बड़े सम्मानित नेता के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई है। हालांकि ये अप्रूवल रेटिंग दुनिया भर के नेताओं के प्रति जनता की भावना के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post